waah-waah
मैं झूम के गाता हूँ कमज़र्फ ज़माने में,
एक आग लगा ली है एक आग बुझाने में !
ये सोच के दरियां में मैं कूद गया यारों,
मुझको वो बचा लेगा माहिर है बचाने में !
आये हो जो आँखों में कुछ देर ठहर जाओ,
एक उम्र गुजरती है एक ख्वाब सजाने में !
जो खूब सहेजा था वो पास नहीं लेकिन,
जो खूब लुटाया था अब भी है खजाने में !
उठने दे जो उठता है इस दिल से धुँआ कोई,
क्या होगा तुझे हासिल कोहराम मचाने में !
एक आग लगा ली है एक आग बुझाने में !
ये सोच के दरियां में मैं कूद गया यारों,
मुझको वो बचा लेगा माहिर है बचाने में !
आये हो जो आँखों में कुछ देर ठहर जाओ,
एक उम्र गुजरती है एक ख्वाब सजाने में !
जो खूब सहेजा था वो पास नहीं लेकिन,
जो खूब लुटाया था अब भी है खजाने में !
उठने दे जो उठता है इस दिल से धुँआ कोई,
क्या होगा तुझे हासिल कोहराम मचाने में !
No comments:
Post a Comment